राजस्थान वित्त निगम, शाखा किशनगढ़ द्वारा मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर का आयोजन

मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर में करोड़ रुपये के ऋण आवेदन प्राप्त

किशनगढ़/अजमेर, 25 जून। राजस्थान वित्त निगमशाखा किशनगढ़ द्वारा गुरुवार को रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित मार्बल एसोसिएशन भवन में मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों ने भाग लेकर निगम की विभिन्न ऋण एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

राजस्थान वित्त निगम शाखा किशनगढ़ के प्रबंधक श्री अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि शिविर में उद्यमियों को उद्योगहोटलगेस्ट हाउसअस्पतालकमर्शियल कॉम्प्लेक्सरेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स एवं अन्य सेवा क्षेत्र की इकाइयों के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक उद्यमियों की ऋण पत्रावलियां मौके पर ही तैयार करवाई गईं तथा आवेदन शुल्क भी जमा करवाया गया।

उन्होंने बताया कि निगम द्वारा संचालित विशेष ऋण योजनाओं के अंतर्गत रीको द्वारा आवंटित भूमि पर भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना को विशेष रूप से रेखांकित किया गयाजिसके तहत पात्र उद्यमियों को मात्र 5.50 प्रतिशत ब्याज दर पर करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविर को संबोधित करते हुए राजस्थान वित्त निगम मुख्यालय जयपुर से पधारे कार्यकारी निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा (आईएएस) ने कहा कि निगम राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उद्यमियों को निगम की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि उद्योगपतियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डॉ. मीणा ने बताया कि निगम द्वारा गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में कमी लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निगम को और अधिक सुदृढ़ एवं उद्यमी हितैषी बनाने की दिशा में किए जा रहे नवाचारों एवं पहलों की भी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मेगा उद्योग प्रोत्साहन शिविर में कुल करोड़ रुपये (800 लाख रुपये) के ऋण आवेदन प्राप्त हुएजो क्षेत्र के उद्यमियों में राजस्थान वित्त निगम की योजनाओं के प्रति बढ़ते विश्वास तथा औद्योगिक विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच का परिचायक है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!