नव नियुक्त युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा का किया जोरदार स्वागत

आज दिनांक 13 मई 2023 – सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर पर नव निर्वाचित युवा कांग्रेस अजमेर शहर जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा का ढोल-ढमाको के साथ साफा व माला पहनाकर तथा पटाखे चलाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
खुश टाक सैनी जो की स्वयं भी हाल ही में सम्पन्न हुये युवा कांग्रेस चुनावों में दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए है, ने बताया कि दिनांक 04 मार्च को संपन्न हुए राजस्थान युवा कांग्रेस के चुनाओं का परिणाम 12 मई रात्री 09 बजे निकाला गया जिसमे अजमेर शहर में कुछ 24400 मतदान हुए जिसमे 12911 मत अप्रूर्व किए गए जिसमे अजमेर शहर में मोहित मल्होत्रा को 5495 वोट मिले तथा उन्होने 2737 वोटों से अपनी जीत दर्ज की।
ज्ञात हो मोहित मल्होत्रा राजनैतिक जीवन शैली में पूर्व में सन् 2012 में राजकीय महाविद्यालय में एन.एस.यू.आई से छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है, सन्
2015 में अजमेर एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं तथा सन् 2018 से प्रदेश महासचिव एन.एस.यू.आई राजस्थान के पद पर कार्य कर चुके है।
इसी के चलते आज अजमेर शहर के युवाओं द्वारा सम्राटा पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर चौराहे पर मोहित मल्होत्रा का अजमेर युवा
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष नवनिर्वाचित होने पर ढोल, माला, साफा पहना के धूमधाम से जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालो में खुश टाक सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष, हनीष मारोठिया, सत्या लखन, शान्तनु, पायल जैन जिला उपाध्यक्ष, लक्की जैन, हिमांषु गर्ग, तोसिफ खान, पुष्कर विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान, अंकित घारू, हरीष गौरा, मनीष सैन, जयैष सिगोंदिया सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित
रहे।
भवदीय
(खुष टांक)
विधानसभा उपापध्यक्ष
मो. 8112279144

error: Content is protected !!