कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल ने हर्ष व्यक्त किया

*भाजपा के 40 प्रतिशत कमीशन के रूप में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व भाजपा नेताओं की हिटलर शाही से त्रस्त मतदाताओं ने भाजपा को दिया करारा जवाब*

अजमेर 13 मई ( ) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शनिवार को घोषित चुनाव परिणाम में कांग्रेस पार्टी को मिले भारी बहुमत पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की है l
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी के नैतृत्व वाली केंद्र सरकार व कर्नाटक सरकार की जन विरोधी नीतियों, भृष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई तथा नरेंद्र मोदी जी व अमित शाह की हिटलर शाही, वादा खिलाफ़ी आदि से परेशान जनता ने भाजपा को इन चुनाव में करारा तमाचा मारा है ।आने वाले राजस्थान व अन्य राज्यों के विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता भाजपा के खिलाफ मतदान कर भाजपा के काले कारनामों का जवाब देगीl इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड सचिव विवेक कड़वा सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मुकुल यादव जिला कोषाध्यक्ष विकास मीणा जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी डॉक्टर राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एक दूसरे का मीठा मुंह करा कर कर्नाटक की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी ।
जय शंकर चौधरी
जिलाध्यक्ष
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल

error: Content is protected !!