अग्रवाल समाज अजमेर की वार्षिक पिकनिक, सामूहिक गोठ 20 को पुष्कर में

अजमेर 19 अगस्त ( ) अग्रवाल समाज अजमेर की वार्षिक पिकनिक व सामूहिक गोठ कार्यक्रम 20 अगस्त रविवार को आदित्य पैलेस, पेट्रोल पम्प के पास, मेडता रोड़ पुष्कर में रखा गया हैl
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को प्रातः 11:00 बजे श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया जायेगा इसके पश्चात समाज बंधुओं, मातृ शक्ति व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे इस अवसर पर विभिन्न गेम्स, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम भी किये जायेंगे तथा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगाl कार्यक्रम का समापन सांय 5:00 बजे से आयोजित भोजन प्रसादी के साथ होगा l
अग्रवाल समाज अजमेर के निवर्तमान अध्यक्ष व प्रचार प्रसार समिति के संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर समाज बंधुओं, महिलाओं व बच्चों में काफी उत्साह है तथा संस्था पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं l समाज बंधुओं को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के लिए आदर्श नगर, सुभाष नगर व फॉयसागर पुलिस चौकी के पास से बसों की व्यवस्था की गयी है जो विभिन्न स्थानों से समाज बंधुओं को लेकर प्रातः 10:00 बजे रीजनल कॉलेज मुख्य द्वार के पास पहुंचेगी जहाँ से सभी बसें एक साथ पुष्कर के लिए प्रस्थान करेगी l

सतीश बंसल
महासचिव
अग्रवाल समाज अजमेर
9414002423

error: Content is protected !!