अजमेर-ब्यास-अजमेर (01 ट्रिप) सत्संग किराया स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में ब्यास से अजमेर स्टेशन के मध्य संचालन समय में किया गया आंशिक परिवर्तन
रेलवे द्वारा ब्यास में आयोजित राधा स्वामी सत्संग के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-ब्यास-अजमेर (01 ट्रिप) सत्संग किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में ब्यास से अजमेर स्टेशनों के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब इस रेलसेवा संचालन समय निम्नानुसार होगा:-
गाडी संख्या 09631, अजमेर-ब्यास सत्संग स्पेशल रेल सेवा दिनांक 14.09.23 को अजमेर से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.00 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09632, ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल रेल सेवा दिनांक 17.09.23 को ब्यास से 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.25 बजे अजमेर पहुंचेगी।

सियालदाह-अजमेर-सियालदाह रेलसेवा का हजारीबाग रोड स्टेशन पर एवं
उदयपुर सिटी-मैसूरू-उदयपुर सिटी हमसफर रेलसेवा का कल्याण स्टेशन पर ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु सियालदाह-अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस रेलसेवा का हजारीबाग रोड स्टेशन पर एवं उदयपुर सिटी-मैसूरू-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा का कल्याण स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.08.23 से हजारीबाग रोड स्टेशन पर 04.13 बजे आगमन एवं 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस दिनांक 25.08.23 से हजारीबाग रोड स्टेशन पर 09.35 बजे आगमन एवं 09.37 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरू हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.08.23 से उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कल्याण स्टेशन पर 14.02 बजे आगमन एवं 14.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस जो दिनांक 24.08.23 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह कल्याण स्टेशन पर 10.57 बजे आगमन एवं 11.00 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव प्रायौगिक तौर पर अगले आदेशों तक दिया जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!