बीके डॉक्टर शांता दीदी का अभिनंदन

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2023 – सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन, सिस्टर अनुषा प्राचार्य सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल के द्वारा मेरवाड़ा स्टेट भागचंद जी की कोठी पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में शांता दीदी को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनका सम्मान सर्वधर्म मैत्री संघ की तरफ से किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रकाष जैन ने बताया कि माउंट आबू से पधारी संचालिका उषा दीदी, प्रभु वरदान की संचालिका रूपा दीदी, श्रीमती अनीता बघेल ने उक्त कार्यक्रम अभिनंदन में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर दामिनी दीदी ने बहुत ही खूबसूरत भजनों की प्रस्तुति दी व उषा दीदी का उत्साहवर्धक उद्बोधन सराहनीय रहा। ब्रह्मा कुमारी बहनों का अजमेर में अध्यात्म से लोगों को जोड़ने में सराहनीय कोशिशें के लिए साधुवाद किया गया एवं शांता दीदी के लिए सर्वधर्म मैत्री संघ की तरफ से मंगल शुभकामनाएं की गई।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!