मित्तल नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में होगा रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
अजमेर, 3 नवम्बर()। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर, शनिवार 4 नवम्बर से अपने 19 वें साल में प्रवेश कर जाएगा। हॉस्पिटल की 18 वीं वर्षगांठ मित्तल नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में धूमधाम से मनाई जाएगी। मित्तल हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के जैन ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस समारोह सांय 7 बजे से शुरू होगा जो अनेक रंगारंग कार्यक्रम के साथ देर शाम तक चलता रहेगा। कार्यक्रम में मित्तल हॉस्पिटल के चिकित्सक गण, अधिकारी, कर्मचारी एवं मित्तल परिवार के मेहमान शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मित्तल हॉस्पिटल में आयोजित वर्षपर्यन्त विविध गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
जैन ने बताया कि वर्ष 2005 में श्रदेय गुरुवर हजरत हरप्रसाद मिश्रा उवैशी के आशीर्वाद से मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि तब पीड़ित मानव को मल्टी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवा और सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलना सम्भव नहीं हुआ करता था। सन 2000 के दशक से पूर्व संभाग के लोगों को अपने प्रिय जनों के उपचार के लिए रातों रात अजमेर बाहर ही जाना होता था। आपात स्थिति में रोगियों को सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं अजमेर में ही उपलब्ध हो सके इस नेक विचार से मित्तल परिवार ने बहुत ही अह्म निर्णय किया और यहां व्यापक स्तर पर जनता के स्वास्थ्य संरक्षक के रूप में स्वयं को समर्पित करते हुए हॉस्पिटल की स्थापना की। 18 वर्षों में मित्तल हॉस्पिटल प्रबंधन ने पीड़ितों की जरूरतों और चिकित्सा सेवाओं की उन्न्त आवश्यकताओं को समझते हुए इसे निरंतर उतरोत्तर सुधार करते हुए आगे बढ़ाया। इन वर्षों में लोगों का जो भरोसा मित्तल हॉस्पिटल ने पाया उसी का ही परिणाम है कि आज जब हॉस्पिटल अपने 19वें वर्ष में पूरी दृढ़ता और आत्म विश्वास के साथ प्रवेश करने जा रहा है।
मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक अनिल मित्तल, सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल एवं मनोज मित्तल तथा हॉस्पिटल के वाइस प्रेसीडेंट श्याम सोमानी, डिप्टी जनरल मैनेजर विजय रांका ने इस मौके पर सभी शुभचिंतकों और सहयोगियों सहित अजमेर संभागवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।