– गांधी भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकल जुलूस में हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया होंसला
– संत महात्माओं से आशीर्वाद लेकर भरा नामांकन, श्याम शरण देवाचार्य भी बने प्रस्तावक
अजमेर 03 नवंबर। अजमेर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश किया। इससे पहले गांधी भवन पर वासुदेव देवनानी ने अलग अलग स्थानों से आए संत महात्माओं से आशीर्वाद पाया और उन्हें नामांकन पत्र सोपा। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले देवनानी ने पुष्कर में बटबाय गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की और सिलसिलेवार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।गांधी भवन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच जुलूस के रूप में देवनानी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। देवनानी के प्रस्तावको में होलीदडा नृसिंह मंदिर के महंत श्यामशरण देवाचार्य रहे। साथ ही पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, सुनील दत्त जैन और दीपेंद्र लालवानी भी प्रस्तावक बने। नामांकन पत्र पेश करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में देवनानी ने कहा कि जनता के विश्वास और शहर के विकास का संकल्प लेते हुए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है और चुनावी मैदान में जनता के बीच पांचवीं बार आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों और जनता के हितों के साथ कुठाराघात के चलते आम जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी। देवनानी ने कहा की जिस जोश और उत्साह के साथ नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई है उससे भाजपा का कमल फिर से खिलेगा और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनेगी। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता की उम्मीद को नजरअंदाज किया और सिर्फ सत्ता बचाने की जुगत में लगी रही। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के प्रतीक युवाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर धोखेबाजी की है जिसको लेकर प्रदेश का युवा अब सरकार को सबक सिखाने के लिए बेताब है । इसी तरह से महिलाओं के साथ अपराध और उत्पीड़न के बढ़ते मामलों से भी मातृशक्ति खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही है। देवनानी ने कहा कि जनता भाजपा के साथ है और कार्यकर्ताओं के जोश उत्साह से एक बार फिर से इस सीट पर कमल खिलेगा।
गांधी भवन पर मंच बना कर संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया चरण स्पर्श आशीर्वाद लिया संतो ने नामांकन सौंपा रैली का शुभारंभ किया। मंच पर संतो में तत्ववेदी प्रधान पीठ नृसिंह मंदिर होलीदड़ा से श्री श्यामशरण जी महाराज, चित्रकूट धाम से श्री पाठक महाराज, द्वारा, गंज घाटी से श्री नारायणदास जी महाराज, रामद्वारा, नला बाजार से श्री उत्तमाराम जी महाराज, सीतराम मंदिर, बजरंगगढ़ से श्री बजरंग दास जी महाराज, जतोई दरबार से श्री पतन दास जी महाराज, मेहन्दीपुर बालाजी मन्दिर कोटड़ा से महन्त श्री विष्णु कुमार जी जोशी, वाल्मीकी समाज से योगी श्री मातानाथ जी महाराज, निर्मल धाम से माधव दास महाराज, गंज गुरूद्वारा से श्री हरमीत सिंह छाबड़ा जी, खरेखडी से हनुमान महाराज आदि मौजूद रहे ।
देवनानी के साथ प्रदेश सह प्रभारी विजया राहट कर, प्रभारी बीरमदेव सिंह, विधानसभा प्रवासी सुरत नेगी, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, महापौर बृजलता हाड़ा, जय किशन पारवानी, धर्मेश जैन, अरविंद यादव, बीपी सारस्वत, श्री किशन गुर्जर, पुखराज पहाड़िया, वंदना नौगिया, सरिता गैना, विकाश सोनगरा, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, विक्रम सिंह, संदीप गोयल, सतीश बंसल, दीपेंद्र लालवानी, प्रकाश बंसल, महेंद्र जादम, गुलाब सिंह रावत, के.के. त्रिपाठी, राजू साहू, अशोक मुदगल, सुभाष जाटव, अंजलि ढंजा, मनोज मामनानी, अजय वर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, रमेश चेलानी, अतिश माथुर, धर्मेन्द्र चौहान, राजेन्द्र राठौड़, रिंकू जादम, रूबी जैन, प्रियंका सांखला, नलीनी शर्मा, शमशेर सिंह रावत, तारा रावत, महेन्द्र सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, विवेक रावत, वीनू रावत, हनुमान महराज, शंकर सिंह रावत,, आदि मौजूद रहे।