कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) परीक्षा-2023

प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न, 5 नवंबर को होगा तृतीय व चतुर्थ प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन

अजमेर, 4 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शनिवार को कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) परीक्षा-2023 के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 70579 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से प्रातः 9 से 12 तक आयोजित प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा में 20498 अभ्यर्थी तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा में 20591 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्न-पत्र की परीक्षाओं का आयोजन 5 नवंबर 2023 को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किया जाएगा।

error: Content is protected !!