सर्व समाज की महिलाओं ने लिया बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प, चेयर रेस भी हुई
अजमेर।
देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती के मौके पर बुधवार को मां सावित्री बाई फुले महिला सैनी संस्थान की ओर से अजमेर क्लब चौराहे पर सरकारी स्कूलाें में कार्यरत शिक्षिकाओं एवं विभिन्न समाजों की महिला ईकाई एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी 131 महिलाओं का सम्मान किया गया। संस्थान की अध्यक्ष शारदा मालाकार ने बताया कि कार्यकम की मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधानसभा की विधायक अनिता भदेल,मेयर ब्रजलता हाड़ा,कोर कमेटी सदस्य हेमा गहलोत,नंदा भाटी एवं मधु सैनी ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्व समाज की खुशहाली के लिए कामना की गई, महिलाओं के लिए चेयर रेस का आयोजन किया गया। इससे पहले मां सावित्री बाई फुले को पुष्पंाजलि अर्पित की गई। संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गई। कार्यक्रम में मधु एवं मनीष गढ़वाल की ओर से सम्मानित होने वाली महिलाओं को नेकबैंड दिए गए। मंजू चौधरी,पूनम तंवर,सुलोचना कच्छावा,दर्शन भाटी,नेहा आलूदिया,दर्शन भाटी,संतोष गहलोत,डिंपल मौर्य,सुनीता सांखला,संतोष मौर्य,इंदिरा गहलोत ने सेवाएं दी। कार्यक्रम में जैन,ब्राह्मण,अग्रवाल,सिंधी,कोली,मेघवंशी,सोनी,राजपूत,मुस्लिम,रावत, जाट,ईसाई समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया।