बहुत ही कम लोगों मे समाज मे परिवर्तन लाने का जुनून होता है ! उन्ही मे से एक अजमेर शहर के कलाकार, ड्राइंग टीचर,मल्टीपल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, सोशल एक्टिविस्ट सीमान्त ज्योतियाना ! सीमान्त ना केवल कला जगत अपितु शिक्षा जगत तथा सेवाभावी कार्यो मे लगातार एक के बाद एक पुरस्कार ,उपाधियां अर्जित करके अपने समाज, मित्रो व शहरवासियों के लिए शोध का विषय बन रहे है !इस बार उनको भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती 3 जनवरी 2024 को शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तरप्रदेश कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत के द्वारा *सावित्री बाई फुले सम्मान 2024**से सम्मानित किया गया ! ज्योतियाना राजस्थान से ये सम्मान प्राप्त करने वाले एक मात्र युवा है !
अधिक जानकारी देते हुये सीमान्त ने बताया कि संस्थान के द्वारा ये सम्मान उन सभी मानवीय कार्यकर्ता, शिक्षक, शान्तिदूतो को मिला जिन्होंने महिला सशक्तिकरण एव शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र मे सक्रिय सहभागिता एव अतुलनीय योगदान दिया संस्थान द्वारा ये सम्मान लगभग 100 जनो को दिया गया ! ज्योतियाना ने अपने इस सम्मान का पूरा श्रेय अपने माता -पिता श्री हेमराज -श्रीमति अनिता ज्योतियाना व अपने इष्ट राधा माधव को दिया ! ज्योतियाना का ये 2024 का प्रथम सम्मान है माता सावित्री बाई फुले सम्मान 2024 की घोषणा के बाद शांति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी एव सुनील कुमार आनंद (उत्तरप्रदेश गवर्नर अवॉर्डी शिक्षक) ने सीमांत ज्योतियाना को बधाइयां दी