लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा जीवदया के अंतर्गत नागफाणी स्थित आनंद गोपाल गऊशाला की अशक्त गौमाताओं को हरी पत्तेदार पोष्टिक सब्जियां क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर महेंद्र कोठारी के सहयोग से अर्पित कराई गई
क्लब अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में 250 से अधिक गोवंश को पालक,मेथी,लोकी, गोभी पत्ता गोभी आदि की सेवा दी गई
लायन अतुल पाटनी ने बताया कि इन दिनों सब्जियों के भाव निचले स्तर पर है एवम हरे चारे के भाव होने के कारण लायन महेंद्र मित्तल के माध्यम से गऊ शालाओं में डलवाई जा रही है
मनीष पाटनी,अजमेर*