ओमप्रकाश नाजवानी (राष्ट्रीय अध्यक्ष TPARF) का हुआ सम्मान

*किशनगढ़ में TPARF के नेतृत्वकर्ता रहेंगे नाजवानी*

किशनगढ़। पत्रकारों के अधिकारों हेतु बनाया गया राष्ट्रीय स्तर का रजिस्टर्ड संगठन टीम पत्रकार अधिकार रक्षार्थ फाउंडेशन आगामी 24 जनवरी को अपने सफलतम 2 वर्ष पूर्ण करने वाला है।
फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा हेतु TPARF के न्यू हाऊसिंग बोर्ड, किशनगढ़ स्थित कार्यालय पर विचार विमर्श और सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नाजवानी ने बताया की पत्रकार आवासीय योजना से वंचित पत्रकारों को किशनगढ़ में पत्रकार आवासीय योजना का लाभ दिलाने हेतु TPARF द्वारा पिछले 2 वर्षो से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके संदर्भ में विधायक, सभापति, आयुक्त को ज्ञापन देकर उपखंड में द्वितीय चरण जल्द प्रारंभ करने की मांग उठाई जाती रही है। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता में आयुक्त द्वारा भूमि चिन्हीकरण कर प्रस्ताव भिजवाने का कार्य लंबित हुआ। अब विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है, आगे प्रयासों में गति बढ़ा दी जाएगी।

बैठक के दौरान पत्रकार सुरक्षा, सामाजिक उत्थान, प्रशिक्षण, और आगामी कार्यक्रमों पर गहनता से चर्चा हुई। साथ महीने के अंतिम रविवार को फाउंडेशन की मीटिंग भी तय की गई।

इस दौरान TPARF के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नाजवानी को किशनगढ़ में फाउंडेशन का कुशल नेतृत्व करने पर मौजूदा सभी फाउंडेशन के सदस्यों जिसमें सर्वेश्वर शर्मा, शंकर पूरी, विमल गौड़, गुलशन कुमार, अनुपम रतावा, अर्पित काबरा, संजय कोहली, नरेंद्र सारण, भेरूसिंह चौहान, कुलदीप कुमावत, निर्मल सोनी, योगेश पुरोहित, हर्षवर्धन राव, सन्नी उमरिया, सुरेश कुमार सारदा, विष्णु शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर बधाईयां प्रेषित की।

error: Content is protected !!