मूलभूत सुविधाओं से कोई विद्यार्थी वंचित ना रहे =मधु पाटनी

विद्यार्थियो को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर के साथ वस्त्र की सेवा दी गई
……………………………….….…..
श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर की गोधा गवाड़ी इकाई के तत्वावधान में समाजसेवी श्रीमती कमलेश राकेश पालीवाल,
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के सहयोग से अलवर गेट अजमेर का स्लम एरिया जादूगर बस्ती के भागीरथ भवन में स्थापित प्राचीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 54 जरूरतमंद बच्चो को स्वेटर के साथ नए वस्त्र एवम मिष्ठान में लड्डू आदि की सेवा भेंट की गई
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने इस अवसर पर कहा कि समिति की सभी इकाई सदस्याए सामाजिक सरोकार के अंतर्गत पीड़ित एवम जरूरतमंदो विशेषकर स्लम एरिया में जीवन व्यतीत कर रहे परिवार के बच्चो की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु सदैव तत्पर है
गोधा गवाडी इकाई की अध्यक्ष शशि जैन बज एवम सदस्याओं की कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए मधु पाटनी ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र की विद्यालय के बच्चो की सार संभाल की बहुत आवश्यकता है
अध्यक्ष शशि जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश राकेश पालीवाल एवम कविता पाटनी ने सभी बच्चो को उपहार स्वरूप शुद्ध घी से निर्मित मिष्ठान का वितरण किया जिसे पाकर सभी बच्चो ने खुशी का इजहार किया
अंत में विद्यालय की प्रधान शारदा मालेकर ने समिति के सेवाभाव के प्रति आभार जताया
इस अवसर पर निशा बंसल, मीना पंजवानी, बी एड प्रशिक्षक प्रियांशी, रश्मि, सिमरन, किरण आदि मोजूद रही
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!