महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे का अजमेर मंडल दौरा

आज दिनांक 4 मई 2024 को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ अजमेर मंडल के एकदिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे और अजमेर में लिनन की धुलाई के लिए पुरानी सिग्नल वर्कशॉप पर स्थापित की जा रही लॉन्ड्री का निरीक्षण किया और उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लॉन्ड्री में वॉशर, ड्रायर, ड्राई क्लीनर, फ्लैट वर्क आयरनर जैसी मशीन स्थापित की गई है। महाप्रबंधक ने मदार कोचिंग डिपो का भी निरीक्षण किया और वहां पर जारी गतिविधियों को देखा। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री अमिताभ के साथ मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलदेव राम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रदीप कुमार सहित अन्य शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!