सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

अजमेर 31 मई, सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 858वीं जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रवरदाई नगर स्थित करणी स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी में हुआ। आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें 10 मीटर एयर राइफल सीनियर वर्ग -आयुष कुमार- स्वर्ण पदक, करणी सिंह-रजत पदक एवं ध्रूमिल जैन- कांस्य पदक। 10 एम एयर राइफल महिला वर्ग – दौलत शेखावत-स्वर्ण, प्रेरणा सिंगोदिया-रजत एवं मिथिलेश- कांस्य। 10 एम एयर राइफल जूनियर- गोपाल मेघवंशी -स्वर्ण एवं सूरज चौधरी- रजत, 10 एम एयर राइफल यूथ, करणी सिंह- स्वर्ण, कौशल सिंह- रजत एवं शौर्य प्रताप- कांस्य पदक। 10 एम एयर राइफल यूथ वूमेन- प्रेरणा राव-स्वर्ण, 10 एम एयर राइफल मास्टर्स- सैयद अब्दुल हसन- स्वर्ण एवं धीरेंद्र – रजत, एयर राइफल सब यूथ बॉयज- दिग्विजय सिंह- स्वर्ण, ध्रूमिल जैन -रजत एवं कृष्ण शर्मा -कांस्य। 10 एम एयर राइफल 12 वर्ष- मोहनीश शर्मा, मन्नू चौधरी रजत एवं एस.के. श्री हलिया- कांस्य। 10 एम ओपन साइट पुरुष-(12 वर्ष), कृष चौधरी -स्वर्ण एवं विक्रम सिंह- रजत, 10 एम ओपन साइट सब यूथ- दिशांत जैन स्वर्ण एवं युवराज सिंह रजत, 10 एम एयर राइफल सब यूथ वूमेन- रिशिता सांखला -स्वर्ण एवं वैभवी सिंह रजत, 10 एम एयर पिस्टल पुरुष एवं महिला रवि बंजारा- स्वर्ण एवं पराग चंचलानी- रजत, 10 एम एयर पिस्टल पुरुष वर्ग- शौर्य प्रताप -स्वर्ण, भौमिक चौधरी- रजत एवं गोपाल सिंह -कांस्य। 10 एम एयर पिस्टल महिला वर्ग शालू चौधरी -स्वर्ण, अश्विनी राजावत- रजत एवं आशना सिंह -कांस्य। 10 एम एयर पिस्टल जूनियर सूर्य प्रताप- स्वर्ण, हिमांशु- रजत एवं अनिरुद्ध सिंह- कांस्य। 10 एम एयर पिस्टल यूथ- देव अजमेरा- स्वर्ण, योगेश गौड़ -रजत एवं जयराज सिंह -कांस्य जीते।
समारोह समिति के संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी के अनुसार सभी विजेता खिलाड़ियों को 2 जून को सम्राट पृथ्वीराज स्मारक, तारागढ़ तलहठी पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह सांय 600 बजे प्रारंभ होगा।

विनीत लोहिया
95498-60966

error: Content is protected !!