गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के दौरान गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य हेतु अजमेर मंडल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20978, चंडीगढ-अजमेर रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22987, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.06.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर -खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 09.06.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
पेज 1…
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 09.06.24 को देहरादून से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 08.06.24 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी संचालित होगी एवं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 19408, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा दिनांक 08.06.24 को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 08.06.24 को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 14321, बरेली-न्यूभुज रेलसेवा दिनांक 09.06.24 को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
सरदारग्राम पर रेलसेवाओं का ठहराव अस्थाई तौर पर बंद
रेलवे द्वारा सरदारग्राम स्टेशन पर असारवा-जयपुर-असारवा एवं इंदौर-असारवा-इंदौर रेलसेवाएं सरदारग्राम स्टेशन पर चार माह के लिए ठहराव स्थगित किया जा रहा है।
निम्न सरदारग्राम स्टेशन पर चार माह के लिए ठहराव स्थगित किया जा रहा है:-
1. गाडी संख्या 12981/12982, असारवा-जयपुर-असारवा रेलसेवा दिनांक 20.06.24 से 19.10.24 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 19315/19316, इंदौर-असारवा-इंदौर रेलसेवा दिनांक 20.06.24 से 19.10.24 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण अजमेर-सियालदाह-अजमेर के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन
पूर्वोत्तर रेलवे के सियालदाह स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु अजमेर-सियालदाह-अजमेर के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा सियालदाह के स्थान पर कोलकाता से आगमन/प्रस्थान करेगी।
1. गाडी संख्या 12987, सियालदाह- अजमेर रेलसेवा दिनांक 07.06.24, 08.06.24 व 09.06.24 को सियालदाह के स्थान पर कोलकाता से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12988, अजमेर -सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 06.06.24, 07.06.24 व 08.06.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सियालदाह के स्थान पर कोलकाता स्टेशन पर आगमन करेगी।
मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक, अजमेर