अजमेर 06 मई। कॉमन कॉज सोसायटी अजमेर की साधारण सभा की बैठक 8 जून को शाम 5 बजे पुष्कर रोड़ स्थित मित्तल हॉस्पिटल के सभागृह में आयोजित की जाएगी।
महासचिव विनीत लोहिया के अनुसार इस साधारण सभा बैठक में संस्था की वर्ष भर संचालित गतिविधियो की समीक्षा के साथ-साथ आगामी सत्र के लिए योजना बिन्दु तय किए जाऐगे। वर्षभर के लेखा अनुदान स्वीकृत कराने के अतिरिक्त नई कार्यकारिणी का गठन, आनासागर से संबंधित कार्य योजनाओ पर विचार विमर्श एवं शहर से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने के सम्बंध में प्रशासन के साथ पत्राचार करने पर निर्णय लिए जायेगें। बैठक में अध्यक्ष एच.एम. जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बैंजल, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती निर्मला नुवाल, संगठन सचिव सीताराम गोयल, डा. राजेन्द्र तेला, मनोज मित्तल, अजित अग्रवाल, सुनील जालोरी, धनराज चौधरी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहेगे।
विनीत लोहिया
महासचिव
95498 60966