ममता गर्ग स्मृति बॉस्केटबॉल का भव्य शुभारम्भ
अजमेर 14 जून – नगर निगम की महापौर श्रीमती बृजलता हाड़ा ने शुक्रवार को यहॉं कहा है कि युवा पीढ़ी खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए। खेलो के माध्यम से देष का गौर बढ़ाए।
अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में ममता गर्ग कनौड़िया स्मृति गर्ल्स बॉस्केट बॉल टूर्नामेन्ट के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती हाड़ा ने कहा कि नगर निगम खेलो को बढ़ावा देने हेतु सदैव अग्रणीय भूमिका निभाती है। उन्होने खेल आयोजन के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ-साथ भाईचारा बढ़ाकर समाज व देष को नई उंचाईयॉं प्रदान करे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमी बृजलता हाड़ा, उप-महापौर नीरज जैन, पूर्व नगर सुधार न्यास के चैयरमेन धर्मेष जैन, समाज सेवी कालीचरण खण्डेलवाल, हनुमान दयाल बंसल, रमाकांत बाल्दी, पार्षद रूबी जेन, पूर्व अन्तर्राष्टीय स्तर बॉस्केटबॉल खिलाड़ी विनीत लौहिया, हनुमान प्रसाद वर्मा सहित अन्य अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ भेंट किए गए।
इस अवसर पर टूर्नामेन्ट में विजेता एवं उप विजेता टीमों को प्रदान की जाने वाली टाफियों का लोकापर्ण किया गया। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया। उप-महापौर नीरज जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल तो जीवन भर चलते रहेगे लेकिन खिलाड़ियों का इनसे जुड़े रहना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने इस अवसर पर स्व. ममता गर्ग की स्मृति में इस आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि छाया वर्ग में नई जागृति आएगी।
आयोजन सचिव उमेष गर्ग ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट में छाया वर्ग की आठ टीमें भाग ले रही है। दो पूल में चार-चार टीमें लीग आधार पर खेलते हुए श्रेष्ठ दो-दो टीमें नाक आउट दौर मेें प्रवेष करेगी। टूर्नामेन्ट का फाईनल मुकाबला 17 जून को खेला जायेगा। विजेता टीमों को टाफी एवं स्मृति पुरस्कार प्रदान किए जाएगे।
समारोह मेें अनिता सिंघल, कृष्णा वर्मा, शालू शर्मा, अर्चना जैन, सुनीता जैन, स्नेहलता दौसाया, नीतू शाह, जैनिफर, सुनीता बंसल, राजवर्मा, सुनीता शर्मा, अंजली शर्मा, भारती जेन, सोनिया ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन मुकाबले में महाराणा प्रताप क्लब विरूद्ध षिवाजी क्लब के मध्य खेला गया। महाराणा प्रताप क्लब ने यह मुकाबला 31-15 अंको से जीता। विजेता टीम की ओर से तमन्ना ने 21 अंक तथा षिवाजी टीम की ओर से महर ने 6 अंक बनाए। मैच के निर्णायक ऋषि मिर्धा, शीतल चंद एवं भूपेन्द्र यादव रहे।
पुराने खिलाड़ियों ने किया अपने प्रषिक्षक का सम्मान
टूर्नामेन्ट के उद्घाटन समारोह में देषभर से आई पूर्व राष्टीय एवं अन्तर्राष्टीय खिलाड़ियों ने अपने प्रषिक्षक रहे विनीत लोहिया का हृदय स्पर्षी सम्मान किया। सभी खिलाड़ियो गुरू-षिष्य की परम्परानुसार शॉल ओढ़ाकर आर्शिवाष् प्राप्त किए। लौहिया ने इसे भविष्य संस्कृति की पहचान बताकर सभी के मंगल भविष्य की कामना की।
भवदीय
उमेश गर्ग
मो. 9829793705