जोधपुर – दुनियां की प्रमुख शाकाहारी और वीगन सर्टिफिकेशन संस्था, सात्विक सर्टिफिकेशन ने अपने अनोखे सात्विक ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन के लांच की घोषणा की है। इस नये सर्टिफिकेशन का लक्ष्य आतिथ्य सत्कार उद्योग में शाकाहारी सोच और स्थायित्व को बढ़ाना देना है। इस प्रतिष्ठितसर्टिफिकेशन को प्राप्त करने वाला नोवोटेल एक एकोर प्रॉपर्टी है जो इसे दुनिया का पहला सौ प्रतिशत सात्विक प्रमाणित शाकाहारी होटल बनाताहै।
वैश्विक आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में दुनिया के पहले सात्विक प्रमाणित सौ प्रतिशत शाकाहारी होटल के रूप में नोवोटेल जोधपुर का सर्टिफिकेशन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सर्टिफिकेशन, सद्भाव, स्थिरता और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार, स्वच्छता के उच्च मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति होटल की प्रतिबद्धता की पहचान करता है।
नोवोटेल जोधपुर के सात्विक सर्टिफिकेशन की प्रमुख विशेषताओं में सद्भावपूर्ण वातावरण में सौ प्रतिशत शाकाहारी व्यंजन पेश करना शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अतिथि पौष्टिक और नैतिक स्त्रोत से प्राप्त भोजन का मजा ले सकें। होटल कम अपशिष्ट उत्पन्न करने, उर्जा दक्षता और जल संरक्षण के कड़े मानकों का पालन करता है, जिससे इसकी पहचान पर्यावरण अनुकूल स्थान के रूप में होती है। नोवोटेल जोधपुर सभीअतिथियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करते हुए कठोर स्वच्छता मानकों को बनाए रखता है। पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री से लेकर हरित कार्यप्रणाली के साथ होटल पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है। नोवोटेल जोधपुर ने सामग्री स्रोत, भोजन की तैयारी और रसोई कार्यों के साथ सात्विक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिये एक कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना शुरू किया है।
सात्विक सर्टिफिकेशन, नैतिक और स्थायी आतिथ्य के प्रति बढ़ती वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाता है। सात्विक ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन को पर्यावरण केप्रति जागरूक और स्वास्थ्य प्रभावी यात्रा विकल्पों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
इस अनावरण के बारे में बात करते हुए सात्विक सर्टिफिकेशन के संस्थापक श्री अभिषेक विश्वास ने कहा, “हम सात्विक ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन को लांच करने एवं एकोर ग्रुप के तहत नोवोटेल जोधपुर को हमारे पहले सौ प्रतिशत सात्विक प्रमाणित शाकाहारी होटल के रूप में प्रमाणित करने से रोमांच का अनुभव कर हैं। यह प्रमाणीकरण दुनिया भर में शाकाहार, सद्भावपूर्ण आतिथ्य और स्थायित्व को बढ़ावा देने के प्रति हमारीप्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम आतिथ्य उद्योग में प्रमुख उदाहरण पेश करने के लिये नोवोटेल जोधपुर को बधाई देते हैं।”
सात्विक सर्टिफिकेशन्स सिंगापुर और इंडोनेशिया की निदेशक सुश्री हुइज़होंग ने कहा, “यह उपलब्धि न केवल नोवोटेल जोधपुर के लिए एकमहत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक प्रवेश द्वार भी खोलती है। यह क्षेत्र में उच्च गुणवत्तायुक्त शाकाहारी औरवीगन मानकों की बढ़ती मांग और स्वीकार्यता को दिखाता है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों को सात्विक प्रमाणीकरण प्राप्त करने केलिए प्रोत्साहित किया जाता है।”
सात्विक सर्टिफिकेशन दुनिया की प्रमुख शाकाहारी और वीगन प्रमाणन संस्था है, जिसका मुख्यालय सिंगापुर में है। संगठन सख्त प्रमाणन प्रक्रियाओंके जरिये शाकाहार और वीगन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो सद्भावपूर्ण और स्थायी अभ्यासों के उच्चतम मानकों का अनुपालन सुनिश्चितकरता है।
एकोर ग्रुप का हिस्सा नोवोटेल जोधपुर, एक अग्रणी होटल है जो शानदार आवास और विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करता है। ऐतिहासिक शहरजोधपुर में स्थित, यह होटल मेहमानों को पारंपरिक आतिथ्य और आधुनिक सुख-सुविधाओं का एक अनोखे मिश्रण की पेशकश करता है, जो अबइसकी सौ प्रतिशत सात्विक प्रमाणित शाकाहारी होने से और बढ़ गया है।