सी. ए. दिवस पर ए. एस. इंस्टिट्यूट पर शॉल और माला पहनाकर सी. ए. का स्वागत किया गया

दिगम्बर जैन महासमिति के विभिन्न कार्यक्रमो की कड़ी में आज सर्वप्रथम सी. ए. दिवस पर ए. एस. इंस्टिट्यूट पर शॉल और माला पहनाकर सी. ए. का स्वागत किया गया। महासमिति के तत्वाधान में आज स्व. श्रीमती विद्या देवी जैन की पुण्यस्मृति में उनके पौत्र मनीष सेठी, सागर सेठी द्वारा जे. एल. एन. अस्पताल की इंद्रा रसोई में निराश्रित 250 व्यक्तियों को भोजन कराया गया। तत्पश्चात मीनू स्कूल चाचियावास के 100 दिव्यांग विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय के 36 वें स्थापना दिवस समारोह में दिगम्बर जैन महासमिति के सदस्यों को सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बड़ा धड़ा अध्यक्ष श्री प्रदीप पाटनी के जन्मदिन के उपलक्ष में अध्यापक एवं विधार्थियों की उपस्थिति में केक काटा गया एवं विद्यालय को तीन पंखे भेंट कर अपने जन्मदिन को श्री प्रदीप पाटनी ने सार्थक किया। उपाध्यक्ष श्री प्रकाश पाटनी ने विद्यालय में अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को 36 वें स्थापना दिवस की बधाई दी तथा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा महासमिति अध्यक्ष रूपश्री जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में मनोज मोडासिया, अजय दोशी, राजेंद्र पाटनी, अनुभा जैन, सुनीता गंगवाल, रिंकू सेठी, कुसुम जैन, अंजू जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!