दिनांक 02.07.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर ने जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। तत्पष्चात् श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर ने विभागवार सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को निर्देष प्रदान किये।
1. जिला प्रमुख समस्त विकास अधिकारियों को जनसुनवाई एवं अन्य स्तर पर से पंचायत समिति जांच प्रकरण जो काफी समय से लम्बित है पर नाराजगी जाहिर कर, नियमानुसार तत्काल कार्यवाही कर समाप्त करने के निर्देष प्रदान करें। साथ ही निर्देष प्रदान किये कि जनसुनवाई में ज्यादातर प्रकरण गरीब व असहाय ग्रामीणजन को पात्र होते हुऐ भी लाभ नहीं मिलने के प्राप्त होते है ऐसे सभी प्रकरणों पर मानवीय संवेदना रखते हुऐ कार्यवाही करें और योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाने में हमारे साथ कंन्धे से कन्धा मिलाकर चलें।
2. पंचायत समिति स्तर पर जिला परिषद द्वारा स्वीकृत कार्य को आगामी पन्द्रह दिन में पूर्ण कराया जाये साथ ही प्रषासनिक स्वीकृति जारी कार्यो की तकनीकी स्वीकृति आगामी सात दिवस मे कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देष किये।
3. पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत मानपुरा, पंचायत समिति सरवाड की ग्राम पंचायत ताजपुरा के नवीन पंचायत भवनों को आगामी पन्द्रह दिवस में पूर्ण कराये जाने के निर्देष प्रदान किये गये।
4. पेयजल संबंधि कर्यो आगामी सात दिवस में पूर्ण कर जियो टेग फोटो जिला परिषद को प्रस्तुत करने के निर्देष प्रदान किये गये।
5. जिन पंचायत समिति स्तर पर टेण्डर प्रकिया पूर्ण नहीं होने के कारण पेयजल संबंधि कार्य पूर्ण नहीं किये गये है की टेण्डर प्रकिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष प्रदान किय गये।
6. समस्त विकास अधिकारियांे को सामुदायिक शौचालय परिसरों के प्रस्ताव तत्काल भिजवाने के निर्देष प्रदान किये गये ताकि स्वीकृति की कार्यवाही की जावें।
7. पूर्व में स्वीकृत सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयों को पूर्ण कराने व उचित संचालन के निर्देष प्रदान किये।
8. जिला प्रमुख द्वारा निर्देष प्रदान किये कि जिला स्तर से पंचायत समिति को अग्रेषित किये गये कार्यो को महानरेगा प्लान में जोडने कर अवगत करावें।
9. महानरेगा में व्यक्ति लाभ के कार्यो को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक ग्रामीण जन को लाभ प्रदान करें एवं एक गांव चार काम कार्यों जैसे उद्यान विकास, श्मषान विकास, खेल मैदान व माडल तालब जैसे जो स्वीकृत किये जा चुके है उन्हे समय पर पूर्ण करायंे साथ ही आपके क्षेत्र में कम से कम पांच ग्राम पंचायतों को माडल रूप में विकसित करने के निर्देष प्रदान किये।
10. नियमेंा में प्रावधान अनुसार महिला मेटों का नियोजन करना सुनिष्चित करने के भी निर्देष प्रदान किये गये।
11. पौधारोपण कार्य को प्राथमिकता प्रदान कर आपके अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के उद्यान, श्मषान, खेल मैदान व तालाबों के करीब पौधारोपण करें पौधारोपण हेतु जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों व एनजीओं का उपयोग भी करने के निर्देष प्रदान करे।
12. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए विभिन्न स्तरो से परिवेदनाऐं को एकजाई कर, नवीन स्वीकृतियों के समय सम्मिलित करने के निर्देष प्रदान किये।
13. मगरा एवं महात्मा गांधी जन विकास योजनाओं में स्वीकृत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराया जायें एवं यूसी व सीसी को समायोजन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देष प्रदान किये।
14. बैठक में जिला प्रमुख महोदया द्वारा जिला परिषद स्तर से स्वीकृत आगनवाडी केन्द्रो को आगामी पन्द्रह दिवस में प्रारम्भ कराने के निदेष प्रदान किये गये।
15. बैठक में जिला प्रमुख महोदया द्वारा पंेषन फिडिग कार्यो के प्रतिषन को भी बढाने के निर्देष प्रदान किये।
बैठक के अन्त में जिला प्रमुख ने जिन विकास अधिकारियों की योजनावार प्रगति कम रही उन्हे निधारित समय अनुसार पूर्ति करने के निर्देष प्रदान किये। साथ ही समस्त विकास अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारिगण को केन्द्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देष प्रदान किये साथ ही कहा की आपको एक राजकीय सेवक के रूप में जो मौका ईष्वर द्वारा प्रदान किया गया है उसे मानवीय संवेदना रखते हुऐ ईमानदारी पूर्वक निभाने का आग्रह किया साथ ही समस्त अधिकारियों को निर्देष प्रदान किये कि नियमित ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे करे और ग्रामीण जन की समस्या का ग्राम पंचायत स्तर पर ही समाधान करने का प्रयास करें ।
बैठक में श्री अभिषेक खन्ना मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, सुश्री महिमा कसाना, प्रषिक्षु आईएएस, सुश्री प्रियंका तलानिया अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, श्री सुरेष सिंधी लोकपाल (महानरेगा), जिला परिषद अजमेर, श्रीमती तारामती वैष्णव उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला परिषद एवं अधीनस्थ पंचायत समितियों के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देष
दिनांक 02.07.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जिनमें विषेष परिवेदनाए/प्रकरण निम्नानुसार है।
1. समस्त ग्रामवासी ग्राम भिलावट ने अवगत कराया कि गांव के 8-10 लोगो ने पशु आश्रय स्थल योजना के तहत टीन शेड का निर्माण करवाया था परन्तु पिछले 3 वर्षो से टीनषेड का भुगतान नही किया गया हैं। ग्राम पंचायत भिलावट व पंचायत समिति सिलोरा के चक्कर काटते-काटते 2 वर्ष का समय बीत गया है परन्तु आज दिनांक तक टीनषैड का भुगतान नही हुआ है। प्रार्थीगण ने टीनषैड का भुगतान करवाने हेतु निवेदन किया है।
2. शबाना बानो ग्राम पंचायत चाचियावास ने अवगत कराया कि प्रार्थिया वर्तमान में किराये के मकान में निवास कर रही है उसके पास रहने के लिये घर व जमीन नही है। प्रार्थिया ने ग्राम पंचायत चाचियावास में भूमि आवंटन करने हेतु निवेदन किया है जिससे वह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में मकान बनवा सके।
3. रामेश्वर लाल बैरवा पूर्व सरपंच पति ग्राम पंचायत भगवन्तपुरा ने ने ग्राम भगवन्तपुरा ग्राम पंचायत भगवन्तपुरा में बावडी के रास्ते बैरवा बस्ती झोपडो में पानी की सप्लाई को बीसलपुर पाईप लाईन से जोड़कर जी.एल.आर. बनवाने एवं सामुदायिक भवन बनवाने हेतु निवेदन किया है।
4. गुलषन पत्नी श्री गुलाब खां, निवासी पीसांगन ने अवगत कराया कि प्रार्थियां एक गरीब व अन्यत्योदय श्रेणी की एकल वृद्ध महिला है। प्रार्थिया की ग्राम पीसांगन के एकता कॉलोनी में बरसो से कब्जाषुदा भूमि है जिस पर कच्ची झोपड़ी व कैबिन है। प्रार्थिया ने पट्टे हेतु आवेदन कर रखा है। दिनांक 26.06.2024 से ग्राम भू-माफिया व सरपंच के रिष्तेदार हरि प्रजापत पुत्र सत्यनारायण प्रजापत, कमलेष, दिनेष पुत्रगण लालचन्द प्रजापत निवासी पीसांगन ने उक्त भूमि हड़पने की नियत से लड़ाई, झगड़ा किया एवं जान से मारने की धमकी दी तथा मेरी सम्पति को ध्वस्त व क्षतिग्रस्त कर मुझे वहां से भगा दिया। झोपडी ध्वस्त होने से प्रार्थिया के पास कोई भी आश्रय नही रहेंगा। प्रार्थियां ने कब्जाषुदा आश्रय सुरक्षित करवाने एवं प्रार्थियां की सुरक्षा-रक्षा करवाने हेतु निवेदन किया है।
5. मायादेवी जाट सरपंच ग्राम पंचायत बडगांव ने अवगत करवाया कि ग्राम केरियाखुर्द में वर्तमान में सामुदायिक शमषान भूमि पर चारदीवारी नही है तथा टीनषेड भी जीर्णषीर्ण अवस्था में है। प्रार्थिया ने नरेगा योजनान्तर्गत सामुदायिक शमषान विकास कार्य स्वीकृत करवाने हेतु निवेदन किया है।
बैठक में उपजिला प्रमुख श्री हगामी लाल चौधरी एवं जिला परिषद सदस्यगण श्री राजेन्द्र बागड़ी, श्री श्रीलाल तंवर, श्री नाथूलाल नूवाद, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती गौरली उर्फ गौरा देवी मूण्ड सहित श्री अभिषेक खन्ना मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, सुश्री प्रियंका तलानिया अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, श्री सुरेष सिंधी लोकपाल (महानरेगा), जिला परिषद अजमेर, श्रीमती रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, श्री शंकर लाल मीणा संयुक्त निदेषक कृषि, श्री अनिल व्यास उपनिदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रीमती तारामती वैष्णव उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती बबिता जाखड़ वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री गोपाल गर्ग, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), श्री कबीर अख्तर अधिषाषी अभियंता (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ), श्री हरीष वरनजानी अधिषाषी अभियंता (जलग्रहण), श्री अनिल अरोड़ा सहायक अभियंता (निर्माण) जिला परिषद अजमेर, श्री दिलीप जादवानी अधिषाषी अभियंता, जलग्रहण विभाग, डॉ. कुलदीप सिंह कविया चिकित्साधिकारी प्रतिनिधि, श्री पुष्पेन्द्र सिंह कृषि अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
दीपक कादीया
7737597589