अजमेर ! मंगल भवन अमंगल हारी
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी
भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया पर आज श्री बालाजी बजरंग गढ धाम पर विशाल संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया ! झमाझम बरसात के बीच सुंदरकांड में भीव विभौर होकर श्रद्धालु नाच रहे थे!
बजरंगगढ़ धाम के रणजीत मल लोढा ने बताया कि संगीतमय सुंदरकांड में आस्था का सैलाब उमड पड़ा । श्री बालाजी बजरंगगढ़ को विशेष रूप से सजाया गया ! संगीतमय सुंदरकांड की चौपाइयों ने माहौल भक्ति मय बना दिया ! श्री बालाजी बजरंग धाम पर पर आज बालाजी का मनमोहक आकर्षक चोला श्रृगार मनोकामना आरती कर प्रसाद वितरण किया गया ।
श्री बजरंगगढ़ धाम पर विख्यात गायक कलाकार पन्नालाल एंड पार्टी ने संगीतमय सुंदर कांड एवं भजनों की प्रस्तुति ! सुंदरकांड के साथ छम छम नाचे वीर हनुमान, कीर्तन की है रात ,मोर छड़ी लहराई रे ….आदि भजनों मैं श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया !
कार्यक्रम के संयोजक शिवकुमार बंसल ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल की धर्मपत्नी टीना बंसल पुर्व विधायक डा राजकुमार जयपाल उप महापौर नीरज जैन शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ रोहित प्रताप झाला रजत गोयल सौरभ बजाड महेश चौहान अनीष मोयल रचित कच्छावा मामराज सेन मोहित मल्होत्रा कनिष्क बंसल मनीष अग्रवाल तुषार यादव गजेन्द्र सिह रलावता नरेन्द्र तुनवाल राजेन्द्र नरचल अजय टेन्गौर भारती अग्रवाल नितिन जैन अभिमन्यन शर्मा अरशद इन्साफ सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें !