अजमेर,26 अगस्त 2024 कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी की 49वी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी के नेतृत्व में जिला स्तर पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर एवं उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कर ,कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं जिला पदाधिकारीयों ने उनकी याद में वृक्षारोपण किया।
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने बताया की डॉक्टर हार्दिक का जन्म 7 मई 1889 को धरवाड़ ,कर्नाटक में हुआ था तथा यह बाल्यकाल से ही स्वदेशी आंदोलन में रुचि लेने लगे थे । सन 1923 में उन्होंने कांग्रेस सेवा दल की स्थापना की थी तथा कांग्रेस सेवादल ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा ने बताया की डॉ नारायण सुब्बाराव 1952 से 1962 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे वह उनकी सेवाओं के अनुरूप सन 1960 में उनको पद भूषण से अलंकृत किया गया था। 26 अगस्त सन 1975 को डॉक्टर नारायण सुब्बाराव जी का निधन हो गया था । अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मुकुल यादव ने बताया की डॉक्टर नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का संपूर्ण जीवन देश के लिए ऐसे निष्ठावान स्वयंसेवकों के चयन, उनके संगठन व उनके प्रशिक्षण के लिए निमित्त रहा था। जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया डॉक्टर नारायण सुब्बाराव द्वारा बनाए गए कांग्रेस सेवा दल का उद्देश्य 3D अर्थात ड्यूटी, डिवोशन, डिसिप्लिन था। कांग्रेस सेवादल उन्ही निष्ठावान सेवकों का संगठन है। इस अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा,जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह रावत ,जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ राकेश शर्मा ,जिला सचिव अशोक कुमार सुकारिया ,जितेंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विकास मीणा, अजमेर जिला देहात कांग्रेस यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मुकुल यादव, राजेश सेनी ,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाराशर, मोहम्मद अली, रामनिवास किराडिया सहित अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्षों ने डॉ नारायण सुब्बाराव के चित्र पर पुष्पांजलि कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विवेक कड़वा,
प्रदेश सचिव ,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड
9610786923