संस्था के वरिष्ठ सदस्यों का किया अभिनंदन, मनोरंजन कार्यक्रम व भजनों का भी हुआ आयोजन
अजमेर 26 अगस्त ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की आमसभा (साधारण सभा) की बैठक व वर्षा कालीन गोठ संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में खोड़ा गणेश जी अजमेर में आयोजित की गयी, कार्यक्रम के विशेष आमन्त्रित अतिथि के रूप में आर टी डी सी के पूर्व चेयरमेन श्री धर्मेंद्र राठौड़ (पूर्व राज्य मंत्री) भी कार्यक्रम में शामिल हुए l
श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने इस अवसर पर संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ की व्यस्तता वाली जिंदगी तथा मोबाईल संस्कृति में भी संस्था सदस्यों द्वारा प्रतिमाह मासिक बैठक व वर्ष में 2 बार आमसभा की बैठक आयोजित कर धार्मिक, आध्यात्मिक चर्चा व भजनों तथा गीत संगीत के साथ मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित कर संस्था अति उत्तम कार्य कर रही है साथ ही गौशाला, कबूतर शाला व अन्य स्थानों पर सेवाकार्य कर संस्था सदस्य अपना जीवन सफल कर रहे हैं l श्री राठौड़ ने कहा कि आज की युवा पीढी़ को भी आपकी संस्था से जोड़ने की आवश्यकता है ताकि वे भी हमारी संस्कृति व सभ्यता के बारे में नजदीक से जान सकें l श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने संस्था के किसी भी कार्य के लिए तन मन व धन से सहयोग करने का विश्वास दिलाया, इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र राठौड़ का माल्यार्पण कर व शॉल औढाकर स्वागत किया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व श्री गणेश जी के दर्शन करने के पश्चात आमसभा का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत आमसभा की बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल ने संस्था का गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों चंद्रनारायण अग्रवाल, जगदीश चंद ऐरण, मानसिंह चौहान, नवल किशोर गोयल, उमेश चंद गुप्ता व रवि स्वरूप अग्रवाल का माल्यार्पण कर तथा शॉल व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया तथा उनके शतायु होने व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l इसी के साथ जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन आता है उनमें प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, के के गोस्वामी, आर एस अग्रवाल, सुरेशचंद वर्मा, रविस्वरूप अग्रवाल, अनिल कुमार गोयल, अनिल अग्रवाल आदि का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सरोकार के तहत जुलाई के अंतिम सप्ताह में श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज में हरा चारा रिजका व श्री धर्मादा कबूतर शाला, गंज में मक्की, ज्वार दाना अर्पित कर सेवाकार्य किया गया तथा अगस्त माह में ही लाडली घर व सितंबर माह में अपना घर में सेवाकार्य किया जायेगा जिसके लिए अनिल कुमार अग्रवाल, गोविंद प्रसाद गर्ग व अनिल कुमार गोयल ने अपनी और से भी सहयोग करने की घोषणा की l अग्रवाल ने संस्था की अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सितंबर के प्रथम सप्ताह में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी, समाजसेवी हनुमान दयाल बंसल ने पौधारोपण/वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए अपनी और से ट्री गार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की घोषणा की जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया l संस्था सदस्य आनंद प्रकाश गोयल ने गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद बस्तियों में भी सेवाकार्य करने का सुझाव दिया जिस पर सहमति प्रदान करते हुए वहाँ भी सेवाकार्य करने का निर्णय लिया गया l संस्था सदस्य जगदीश भंसाली ने सुझाव दिया कि एक समिति का गठन किया जाना चाहिए जो किसी को भी पारिवारिक समस्या या परेशानी होने पर उनकी मदद कर सके उनके सुझाव पर 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिसमें जगदीश भंसाली, अगम प्रसाद मित्तल, नवल किशोर गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक गुप्ता, हेमेंद्र गर्ग व सत्यनारायण बंसल को शामिल किया गया l
इस अवसर पर मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संस्था सदस्यों प्रवीण अग्रवाल, किस्तुर चंद शर्मा, नंद किशोर गर्ग, बाल किशन खंडेलवाल, आनंद प्रकाश गोयल, जे सी एरन, के जे ज्ञानी व जयदेव साँखला द्वारा भजन, हास्य व्यंग्य, गीत ज्ञानवर्धक संस्मरण आदि की प्रस्तुति दी गयी l
कार्यक्रम में श्री जे सी ऐरण, सुनील सक्सेना व राजेंद्र अग्रवाल की देखरेख में विभिन्न गेम्स भी कराये गये जिसमें चेयररेस में प्रमोद कुमार बंसल प्रथम, आर एस अग्रवाल द्वित्तीय व विनोद अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे तथा ताश के पत्तों का भी एक गेम कराया जिसमें सत्यनारायण अग्रवाल प्रथम, अशोक गुप्ता द्वित्तीय तथा अरविंद अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे, इसके अलावा हाउजी व अन्य गेम भी कराये गये सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरित किये गये l
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुरारीलाल सिंह वर्मा, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी, सुनील सक्सेना, ऑडिटर डॉ. कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण मंगल, कमल किशोर गर्ग, अरुण कुमार गुप्ता, एस के मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, व अशोक कुमार गुप्ता, आर एस अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, उमेशचंद गुप्ता, हनुमान दयाल बंसल, आनंद प्रकाश गोयल, रघुनंदन अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, अगम प्रसाद मित्तल, गिरधर गोपाल गोयल, अनिल कुमार गोयल, अनिल गर्ग, अनिल कुमार गोयल, रमेश चंद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, के के गोस्वामी, जगदीश चंद ऐरण, किस्तुर चंद शर्मा, रामगोपाल वर्मा, बाल किशन खंडेलवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, गोविंद नारायण कुचिल्या, कमल किशोर गर्ग, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नटवर गोपाल आचार्य, घनश्याम वर्मा, कृष्ण गोपाल गोयल, अनिल कुमार अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, नन्दकिशोर गर्ग, डॉ एस एन माहेश्वरी, महेश चंद गोयल, सत्यनारायण बंसल, प्रमोद कुमार बंसल, जयदेव सांखला, रमेश चंद गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश वर्मा, सुशील मित्तल, गोविंद प्रसाद गर्ग, मानसिंह चौहान, रविस्वरूप अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, मंगल चंद मित्तल, शैलेंद्र कश्यप, जगदीश भंसाली व हेमेंद्र गर्ग उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने किया तथा अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया, अंत में भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l
शैलेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष
9414280962,7891884488