नसीराबाद (अजमेर) कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार अशोक लोढ़ा ने सोमवार को अपना जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया । कृष्णा जन्माष्टमी के पर्व पर अशोक लोढ़ा ने कृष्ण मंदिर में दर्शन कर गायों को हरा चारा खिलाया।
फ्रामजी चोक स्थित जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के जिला कार्यालय पर क्षेत्र के पत्रकारों की मौजूदगी में केक काटा । इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र गोयल, अमित चौकड़ीवाल, अजीत सेठी, रवि चावला, राजेश चौहान, अनिल लोहरे, दिलीप रॉय, अनिल पवार, जितेंद्र बालोत, पियूष जिंदल, दिलीप राय सहित अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोगो ने अशोक लोढ़ा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।