लाल फाटक स्थाई रूप से बंद

फुट ओवर ब्रिज
मार्टिनडल ब्रिज के समीप स्थित समपार फाटक संख्या 49 स्पेशल जिसे लाल फाटक के रूप में जाना जाता है, को दिनांक 29.08.2024 से स्थाई रूप से बन्द किया जा रहा है। यद्यपि इस पर पैदल व दो पहिया वाहनों हेतु बनाया गया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) चालू रहेगा। अब तक यह फाटक अस्थाई रूप से बंद था जिसे अब रेल प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से बंद किया जा रहा है। यह समपार फाटक संख्या 49 स्पेशल (लाल फाटक) किमी. 295/5-6 पर अजमेर- दौराई स्टेशनों के मध्य स्थित है।

जनसाधारण को सूचित किया जाता है, भविष्य में इसी फाटक पर बने फुट ओवर ब्रिज(एफओबी) व मार्टिडिनल ब्रिज का उपयोग कर आवागमन करें।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!