नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की पालन कराए जाने की मांग

अजमेर/राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव मीनाक्षी प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व जिला कलेक्टर अजमेर को एक पत्र लिखकर मांग की है की गत वर्ष नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अपनी कोर्ट में एक वाद में फैसला देते हुए आदेश पारित किए थे की अजमेर स्थित आना सागर तालाब को उसके मूल रूप मैं वापस लाया जाए और इसके क्षेत्र में हुए सभी प्रकार के निर्माण आदि को हटाया जाए व इसमें फाई सागर व चौरसियावास तालाब से आने वाले पानी के मार्ग में आने वाली रूकावटों को हटाकर उनके पूर्व रूप में लाया जाए ।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि स्मार्ट सिटी के नाम पर बनाए गए सेवन वंडर्स, पाथवे व वेटलैंड के साथ-साथ इसके आसपास बने समस्त निर्माण आदि को तोड़ा जावे ।
इसके तहत जिला प्रशासन में लाल रंग के निशान भी लगवाए थे ताकि उन्हें तोड़कर आनासागर के मूल रूप में एक सीमा तक वापस लाया जा सके ।
नगर निगम अजमेर ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले के विरुद्ध भारत के उच्चतम न्यायालय मैं एक अपील भी की जो खारिज हो गई ।
इसके बाद भी जिला प्रशासन, अजमेर विकास प्राधिकरण व नगर निगम अजमेर ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश की पालना करते हुए सेवन वंडर्स, पाथवे व अन्य निर्माण आदि को अभी तक भी नहीं तुड़वाया है ।
इसी के साथ फ़ाई सागर से आना सागर को जोड़ने वाली बाड़ी नदी में 70 से ज्यादा अवैध निर्माण जांच के बाद तय किए हैं व चौरसिया वास तालाब से आना सागर को मिलने वाले नालों व काजी के नाले मैं हुए अतिक्रमणों को जांच परख कर तय किया था । लेकिन बाड़ी नदी में काजी के नाले मैं हुए अतिक्रमणो को अभी तक भी नहीं हटाया गया है ।
सुश्री मीनाक्षी प्रताप यादव ने पत्र में लिखा जैसा कि आपकी जानकारी में है हाल ही में हुए बरसात मैं,आना सागर का फैलाव कम होने व उसके गहराई घट जाने से पानी ने अजमेर की निचली बस्तियों के साथ-साथ अजमेर उत्तर की अनेक बस्तियों में फेल कर कोहराम मचा दिया था ।
आना सागर से एस्केप चैनल होते हुए खानपुरा में जाने वाले पानी के मार्ग को भी जगह-जगह से सकड़ा कर दिया है इसलिए उसे भी चौड़ा में गहरा किए जाने की आवश्यकता है ।
मीनाक्षी प्रताप यादव ने अपने पत्र में लिखा है की मेरे पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार कर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों को पूरी तरह लागू किया जाए अवैध निर्माण व अतिक्रमणों को तोड़ने के साथ-साथ आना सागर को गहरा करने की योजना बनाई जाए, ताकि अजमेर के निवासियों को राहत प्रदान हो सके।

(मीनाक्षी प्रताप यादव)
सचिव,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी,
अजमेर ।
32 अभियंता नगर वैशाली नगर गली नंबर 3 अजमेर

error: Content is protected !!