संगठन आयुक्त जोशी ने किया सराधना स्काउट कार्यो का निरीक्षण

अजमेर:राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद कुमार जोशी व सर्किल ऑर्गेनाइजर ओम कुमारी ने आज स्थानीय संघ पीसांगन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना का ग्रुप विजिट किया ।स्काउट यूनिट लीडर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट्स कलर पार्टी द्वारा गाड ऑफ़ ऑनर के साथ विद्यालय के ग्रुप का विजिट करवाया गया l ग्रुप लीडर व संस्था प्रधान रेखा चौहान , उप प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ,राजकुमार शर्मा , सहायक स्काउट मास्टर मेघराज मुंडवाडिया , सी पी शर्मा ने ASOC जोशी व CO ओम कुमारी का स्वागत किया गया। इस दौरान आए अधिकारियों ने विद्यालय की स्काउटिंग गतिविधियों वृक्षारोपण , स्वच्छता पखवाड़े के स्वच्छता कार्यों, जल संरक्षण हेतु जन चेतना रैली ,पोस्टर प्रतियोगिता , जिला स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में किए जा रहे सेवा कार्य का निरीक्षण किया इसके पश्चात महात्मा गांधी एवम बालिका विद्यालय सराधना प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश मेघवंशी व शशि मीना से क्रमशः अपने विद्यालय की स्काउटिंग गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जोशी ने स्काउटिंग से जुड़कर आदर्श व सेवा भावी सुनागरिक बनने का आह्वान किया व स्काउटिंग कार्यों की प्रशंसा करते हुए 200 से अधिक स्काउट गाइड का विद्यालय में क्रियाशील होना गौरवशाली बताया। सर्कल आर्गनाइजर ने गाइड कैप्टन नीलम से गाइडिंग की गतिविधियों पर भी जोर देने हेतु प्रेरित किया ।अंत में स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर कालेल ने भविष्य में स्काउटिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने का विश्वास दिलाया।

error: Content is protected !!