स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन

आज दिनांक 27.9.2024 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंडल कार्यालय के प्रांगण में रेल कर्मचारियों की सांस्कृतिक टीम ने स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक “सफाई की जिम्मेदारी” की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल के अलावा मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) अनूप कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीसीएस चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री संदीप जैन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री शैलेश चौधरी तथा सहायक कार्मिक अधिकारी श्रीमती वंदना चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे । मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए सफाई का महत्व बताया और सांस्कृतिक टीम हेतु नकद पुरस्कार की घोषणा की। सांस्कृतिक टीम मे श्री अरविंद यादव, श्री गोरधन नारायण रोहिल्ला, श्री जितेंद्र शर्मा, श्री वी पी भट्ट, श्री संजय काकड़ा, श्री भगवत सिंह, सुश्री नेहा गुर्जर, श्रीमती अंकिता सूद, श्रीमती कुशलेख जांगिड़ सहित अन्य कलाकार थे |

जोंस गंज फाटक आंशिक बंद रहेगा
जोंसगंज एवं कैरिज वर्कशॉप के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 01/स्पेशल दिनांक 29.09.2024 तथा 30.09.2024 को आंशिक बन्द रहेगा।
अजमेर- आदर्शनगर स्टेशनों के मध्य कि.मी. 2/3-4 में स्थित समपार फाटक संख्या 01/स्पेशल “जोंस गंज फाटक” पर ओवरहॉलिंग संबंधित इंजिनीयरिंग कार्य किया जाना है। इस कारण यह फाटक दिनांक 29.09.2004 तथा दिनांक 30.09.2074 को प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक रोड यातायात के लिए बन्द रहेगा।
इसलिए इस दौरान आमजन आने जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग नारीशाला या अन्य मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!