अजमेर -आदर्शनगर के मध्य कि.मी. 2/3-4 पर स्थित समपार फाटक संख्या 01/ स्पेशल पर मशीन दवारा पैकिंग का कार्य किया जाना है। जिस कारण से जोन्सगंज एवं कैरिज वर्कशॉप के पास स्थित इस समपार फाटक जिसे जोंसगंज फाटक के नाम से भी जाना जाता है को दिनाक 10.10.2024 को प्रातः 09:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रोड यातायात के लिए बन्द रखा जाएगा । इस दौरान आमजन आने जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग नारीशाला मार्ग का उपयोग करें।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर