भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान के तहत पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2024 के तहत आज अजमेर जिला कार्यालय में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक जिला प्रमुख सुशील कवर पलाड़ा की मुख्य अतिथि में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर जी भूतड़ा और शहर जिला अध्यक्ष रमेश जी सोनी ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाड़ा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज जी पहाड़िया उपजिला प्रमुख हंगामी लाल की सदस्यता अभियान के संयोजक महेंद्र सिंह मझेवाला सदस्यता अभियान के सहसंयोजक होनहार सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश जी सोनी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियां, सदस्यता अभियान की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर जी भूतड़ा ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया आने वाले पंचायती राज चुनाव में पार्टी की गतिविधियों के लिए सभी से सक्रिय सदस्य बनने का आह्वान किया जिला प्रमुख सुशील कंवर जी पलाड़ा ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आप सभी ने जो लक्ष्य लिया है वह लक्ष्य 2 दिन में पूरा करें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी जो भगवान रूपी होकर कार्य कर रहे हैं उनको और अधिक मजबूत करने के लिए आप अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़े और ग्रामीणजनों को प्रेरित करके लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ते हुए सदस्य बनाएं। वर्तमान में राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल जी अच्छा कार्य कर रहे हैं आम जनता को उसकी योजनाओं को पहुंचने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका हैं ,इसे पूरी पारदर्शिता के साथ निभाएं। जिला अध्यक्ष जी द्वारा दिए गए लक्ष्यों अनुसार भाजपा के सदस्य बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को और अधिक सक्षम बनाएं। सभी जनप्रतिनिधियों व अतिथियों का सदस्य अभियान के सह संयोजक होनहार सिंह जी ने आभार प्रकट किया। सदस्यता अभियान के संयोजक महेंद्र सिंह जी ने सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए, कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सभी जनप्रतिनिधियों का अवगत कराया। कार्यक्रम में पंचायती राज के जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्यगण, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्यगण, भाजपा समर्थित सरपंचगण व पंचायत राज के वरिष्ठ पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने जिला प्रमुख जी को विश्वास दिलाया कि हम सभी हमारा लक्ष्य पूरा करके अजमेर जिले को नंबर वन रखने का संकल्प लिया सदस्यता अभियान के लिए आज के बैठक अजमेर जिले के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

कर्ण सिंह जोधा
9829079978

error: Content is protected !!