अजमेर 7 फरवरी- पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2025 के अवसर पर आयोजित होने वाले 11वें ग्यारहवें पखवाड़ा महोत्सव की तैयारी बैठक 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी। अध्यक्ष कवंलप्रकाष किषनानी ने बताया कि रविवार 9 फरवरी 2025 को सांय 4 बजे से रसोई बैकिं्वट हॉल, चौथी मजिल, स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर पर बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में षहर की अलग अलग धार्मिक, सामाजिक, षैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होकर पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करेगें। बैठक में पदाधिकारियों के साथ युवा व मातृषक्ति भी उपस्थित रहेगी। उल्लेखनीय है कि विगत् 10 वषों से समिति सभी संगठनों के सहयोग से चेटीचण्ड के पावन पर्व पर लगातार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कवंल प्रकाश किशनानी,
अध्यक्ष,
मो. 9829070059