आज का राशिफल व पंचांग : 14 मार्च, 2025, शुक्रवार

आज का राशिफल व पंचांग

14 मार्च, 2025, शुक्रवार
आज और कल का दिन खास
14 मार्च 2025 : गणगौर पूजा आज से होगी शुरू।
14 मार्च 2025 : धुलण्डी आज।
14 मार्च 2025 : चैतन्य महाप्रभु जी की जयंती आज।
14 मार्च 2025 : मीन संक्रांति आज।
15 मार्च 2025 : विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस कल।
15 मार्च 2025 : बादशाह मेला कल।
आज का राशिफल
*****************
14 मार्च, 2025, शुक्रवार
==================
मेष राशि : जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए, तो नुसकान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबुत होगा।
वृषभ राशि : भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।
मिथुन राशि : परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि : कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि : बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि : केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।
तुला राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि : व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु राशि : आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर राशि : मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।
कुंभ राशि : अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है।
मीन राशि : जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
आज का पंचांग
==========
14 मार्च 2025, शुक्रवार
******************
तिथि पूर्णिमा 12:27 PM
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी पूर्ण रात्रि
करण बव, 12:27 PM,
                        अगले दिन
         बालव 01:29 AM
पक्ष शुक्ल
योग शूल 01:22 PM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:32 AM
सूर्यास्त 06:28 PM
चन्द्रमा सिंह 12:57 PM
राहुकाल 11:01 – 12:30 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत 1946 (क्रोधी)
मास अमांत फाल्गुन
मास पूर्णिमांत फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:06 – 12:54 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!