अजमेर 30 जुलाई ( ) अजमेर उत्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आर सी ए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी अय्यूब खान आदि नेताओं से मुलाकात कर उन्हें अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपी l
अजमेर से जयपुर गए अजमेर शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक संगठन महासचिव आरिफ खान, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पंकज छोटवानी, निमेश चौहान, कमल बैरवा, हेमंत जसोरिया व राजा झांझरी, विकास चौहान, प्रिंस ओबीडाया व विश्वेश पारीक आदि कांग्रेसजनों ने अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, धर्मेंद्र राठौड़, वैभव गहलोत, ललित तुनवाल व अय्यूब खान का साफ़ा व दुपट्टा पहनाकर, बुके भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया l सभी कांग्रेस नेताओं ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों की प्रशंसा की l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488