मोरवाणी प्रदेशाध्यक्ष व ज्ञानाणी प्रदेश महामंत्री

सिन्धु सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुम्बई में सम्पन्न
30 जुलाई- भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय  कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक मुम्बई में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबडा की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा के अलावा, सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा, सिन्धी बाल संस्कार षिविरों का आयोजन, राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की योजनाओं पर चर्चा, युवा व मातृशक्ति संगठन के कार्यक्रमों, प्रदेश की गतिविधियों व सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
 *मोरवाणी प्रदेशाध्यक्ष व ज्ञानाणी प्रदेश महामंत्री* 
        राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ईश्वर मोरवाणी (जयपुर) प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी (खैरथल) व प्रदेश सह-महामंत्री नवल किषोर गुरनाणी (जयपुर) को दी गई है एवं वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी  प्रदेश संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन करेगें। श्री वाधवाणी को बाल संस्कार शिविर व राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद की सिन्धी लेंगवेज लर्निगं कोर्स के राष्ट्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई।
         प्रदेश प्रभारी मूलचन्द बसताणी ने बताया कि बैठक में इन पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वंदना वजीराणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी, हीरालाल तोलाणी, विष्णुदेव सामताणी, अशोक कुमार छाबडा, नारायण परनाणी, इन्द्र रामाणी, मोहन तुलस्यिाणी, सीमा गोलाणी, प्रताप कटारा,प्रकाश फुलानी,घनश्याम हरवाणी,वीरूमल पुरसवाणी, किशनचन्द भागवाणी, मोहन वजीराण उपस्थित थे।
(मूलचन्द बसतांणी)
मो. 9928294960
error: Content is protected !!