स्थानीय उत्पादों को खरीद कर ‘वोकल फॉर लोकल’को दें बढ़ावा – विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

अजमेर, 19 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दीपावली महोत्सव के अवसर पर अजमेर शहरवासियों से अपील की है कि वे त्यौहार की खरीदारी के दौरान स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि इससे वोकल फॉर लोकलअभियान को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी और स्थानीय कारीगरोंदुकानदारों तथा छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगाजिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

श्री देवनानी ने दीपावली के उपलक्ष्य में अजमेर के प्रमुख बाजारों का दौरा कर व्यापारियोंआमजन और खरीदारों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जब हम अपने ही क्षेत्र के निर्माताओं से सामान खरीदते हैंतो न केवल उन्हें रोजगार मिलता हैबल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होती है।

श्री देवनानी ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व केवल रोशनी और सजावट तक सीमित नहीं हैंबल्कि यह अवसर हैं सामाजिक और आर्थिक जुड़ाव का। ऎसे में अगर हम अपने घरों की सजावटउपहार और अन्य आवश्यक वस्तुएं स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं से करेंतो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में महत्वपूर्ण कटौती कर आमजन को बड़ी राहत पहुंचाई है। खासकर रोटीकपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर कर बोझ घटाकर मध्यम वर्गकिसानोंछोटे व्यापारियों तथा गरीब वर्गों को सीधा लाभ दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूती देनी चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे मिलकर एक ऎसा उदाहरण प्रस्तुत करें जिससे अजमेर वोकल फॉर लोकलका अग्रदूत बने।

error: Content is protected !!