अजमेर 29 अक्टुबर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की अक्टुबर माह की मासिक बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, रेलवे सरक्युलर रोड़ (डी आर एम ऑफिस के पास) अजमेर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया l
संस्था अध्यक्ष पूर्व शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत माह की मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामना दी l इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें हनुमान दयाल बंसल, उमेशचंद गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, जगदीश भंसाली व जंवरीलाल बंसल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की गयी l
संस्था के दो नये सदस्यों प्रमोद कुमार मेहता व सुबोध कुमार गर्ग का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनका परिचय कराया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि आगामी 5 दिसंबर को श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल का 50 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा l
तत्पश्चात संस्था सदस्यों द्वारा भजनों, हास्य व्यंग्य व ज्ञान वर्धक संस्मरणों की प्रस्तुति दी गयी इस कार्यक्रम का शुभारंभ आनंद प्रकाश गोयल ने ओम के उच्चारण, ताली वादन व हास्यासन से किया इनके पश्चात उमेश चंद गुप्ता, प्रमोद कुमार बंसल, हनुमान दयाल बंसल, जगदीश भंसाली, रामगोपाल वर्मा, आर पी शर्मा, रमेशचंद अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, जगदीश चंद ऐरन, के के गोस्वामी, शैलेंद्र अग्रवाल व के जे ज्ञानी आदि सदस्यों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया l
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व सुनील सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप व अरुण कुमार गुप्ता, द्वारका प्रसाद माथुर, के के गोस्वामी, जगत मोहन चड्डा, आनंद प्रकाश गोयल, जगदीश चंद ऐरन, अनिल कुमार गोयल, बालकिशन खंडेलवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, गोविंद नारायण कुचिल्या, कमल किशोर गर्ग, जगदीश भंसाली, कृष्ण गोपाल गोयल, प्रमोद कुमार बंसल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, रामगोपाल वर्मा, रमेशचंद अग्रवाल, सत्यनारायण बंसल, विष्णु अवतार गोयल, कमलेश सिंघल, दीपक कुमार शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, आर पी शर्मा, त्रिलोक चंद अग्रवाल, मोहनलाल कुमावत, प्रमोद कुमार मेहता व सुबोध कुमार गर्ग आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488