वन्दे मातरम@150 : जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को

अजमेर, 6 नवम्बर। वन्दे मातरम@150 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित होंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री वंदना खोरवाल ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोकबन्धु के निर्देशन में वन्दे मातरम@150 की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसके अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को होंगे।

     उन्होंने बताया कि जिले में देश भक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने के लिए जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रभात फेरी के माध्यम से वन्दे मातरम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह प्रभात फेरी पुष्कर घाटी स्थित स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रातः 7.30 बजे होंगी। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः 9 बजे रखा गया है। वन्दे मातरम थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में प्रातः 9.30 बजे होगा। इसमें हजारों व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा।

error: Content is protected !!