महिला कांग्रेस को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा कर महिला कांग्रेस को ओर मजबूत बनाने की आवश्यकता है – डॉ. द्रोपदी कोली
आज दिनांक 14 नवम्बर – महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक कल्याणीपुरा रोड़ स्थित एच.एस. पैराडाइज मे आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि अजमेर शहर महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती संतोष गढ़वाल का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साफा पहना कर स्वागत किया गया व बैठक की शुरूआत की गई।
यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर द्रोपदी कोली नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा कर महिला कांग्रेस को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। अभी निर्वाचन विभाग द्वारा एस.आई.ऱ कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हम सभी महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर बीएलओ द्वारा दिए गए प्रपत्र को भरवाने में सहयोग करना चाहिये एवं देखे कोई वास्तविक मतदाता छूटे नहीं। कोई किन्हीं कारणों से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने से वंचित न रहे। प्रत्येक भाग में विवाह पश्चात आई महिलाओं को उनके अपने माता-पिता की वोटर पहचान पत्र, अथवा 2002 की मतदाता सूची में दर्ज नाम बी.ल.ओ. को उपलब्ध कराने चाहिए ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा रह सके। फिर भी कोई तकनीकी परेशानी आने पर उसे क्षेत्र के सुपरवाइजर से संपर्क कर सकता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रभारी संतोष गढ़वाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम देश की आधी आबादी के रूप में है। हमें अन्य क्षेत्र के अलावा राजनीति में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। आने वाला समय महिलाओं का है, मैं देख रही हूं अजमेर शहर में महिला कांग्रेस काफी सक्रिय भूमिका में है। हमें कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान एवं एस.आई.आर. तथा प्रदेश महिला कांग्रेस वाला दिए जाने वाले कार्यक्रमों मे सक्रिय रहकर सफल बनाना चाहिए।
इस अवसर पर नेहरू जयंती मनाई गई एवं नेहरू जी के प्यारे बाल गोपाल 11बच्चे को गर्म यूनिफॉर्म वितरित की गई। मंच का संचालन शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमा मिश्रा, मनीष सेन, चंद्रेश सुनिया, संगीता बंजारा, अंजु इंद्रासोनिया, नीलम नागवाल, शहनाज खान, कांता, हरदेवी, उषा, कविता, रंजीता, धनवंतरी, शहनाज आलम, अनीता लाजवंती, राजेश्वरी इत्यादि मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान में अंता उपचुनाव मे कांग्रेस विजयी होने पर आतिशबाजी भी की गई व सभी को बधाई प्रेषित की गई।
भवदीय
(लक्ष्मी बुन्देल)
महिला कांग्रेस अध्यक्ष
मो. 9462505487