विशेष बच्चों ने बाल दिवस पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का किया अवलोकन

अजमेर  14 नवंबर 2025 को राजस्थान महिला कल्याण मंडलचाचियावास द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान बृजभूषण गर्गशाखा प्रबंधक (SBI चाचियावास) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रामतरन चौधरी (SBI), तरुण शर्मा (अतिरिक्त निदेशक)ईश्वर शर्मा (प्रधानाध्यापक)चंद्रशेखर शर्मा तथा डॉ. वंदना सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण को रवाना किया।

अतिरिक्त निदेशक तरुण शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में मीनू स्कूलअद्वैत सेंटर और उम्मीद डे-केयर के लगभग 200 विशेष बच्चों सहित संस्था के कर्मियों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने इस मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने नये रंग जी का मंदिरब्रह्मा मंदिरसाईंबाबा मंदिरमेला ग्राउंडसैंड आर्टडेज़र्ट पुष्कर तथा पुष्कर के मुख्य बाजार का अवलोकन किया। बच्चों ने इन स्थलों के धार्मिकसांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों ने भी बच्चों के साथ लंगड़ी टांगखो-खोबोल पास तथा नृत्य जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने बच्चों के उत्साह और आनंद को और भी बढ़ाया तथा उन्हें एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

(राकेश कुमार कौशिक)

9829140992

error: Content is protected !!