श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में आईक्यूएसी, विज्ञान विभाग व रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड डायबिटीज डे पर जागरूकता संगोष्टी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ ऋषभ पुरोहित ने डायबिटीज के प्रकार, लक्षण, जोखिम कारक, बचाव के उपायों व उपचारों की भूमिका पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंध, पर्याप्त नींद व नियमित जांच के द्वारा डायबिटीज पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान व्याख्याता कोमल गुप्ता एवं रेड रिबन प्रभारी निधि पंवार ने किया ।
छात्राओं को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर लघु फिल्म/डॉक्यूमेंट्री दिखाई
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं के लिये एक विशेष लघु फिल्म/ डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र, व्यक्तित्व, कृतित्व, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति उनके संघर्ष को विस्तार से दर्शाया गया। छात्राओं ने बड़े ध्यानपूर्वक डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारियां प्राप्त की ।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर. सी. लोढ़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर छात्राएं समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।