अजमेर। महावीर सेवा परिषद द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी एवं महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पास स्थापित नेहरूजी की प्रतिमा पर परिषद के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
महासचिव कमल गंगवाल ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश के विकास, औद्योगिकीकरण, वैज्ञानिक सोच और संस्थागत निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
परिषद अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने बताया कि नेहरूजी ने शिक्षा, बच्चों के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसके कारण बच्चों में वे “चाचा नेहरू” के नाम से लोकप्रिय हुए।
कार्यक्रम मे सीए विकास अग्रवाल,समाजसेवी राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, प्रहलाद माथुर, देवर्ष गंगवाल संजय कुमार जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राजेन्द्र गांधी