*सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023*

_* जैनोलॉजी तथा सोशियोलॉजी विषय की मुख्य सूची जारी*_

अजमेर, 14 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 के अंतर्गत जैनोलॉजी विषय के पदों हेतु 1 तथा सोशियोलॉजी विषय के पदों हेतु 80 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।  इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि जैनोलॉजी विषय के पदों हेतु 14 नवंबर 2025 तथा सोशियोलॉजी विषय के पदों हेतु 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2025 तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार विज्ञापित पदों के विरुद्ध अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!