गैर अनुदानित शैक्षिक संस्था के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी प्राप्त करने का अधिकारी माना

गैर अनुदानित शैक्षिक संस्था के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी प्राप्त करने का अधिकारी मानते हुए प्रबंध समिति श्री बालाजी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज बेनर रोड मचेड़ा जयपुर को भुगतान के लिए आदेशित किया है कि प्रार्थी को उसको दिए जाने वाले अंतिम वेतन के आधार पर ग्रेच्युटी  तथा अमानत राशि 6% ब्याज की दर से भुगतान करें  उल्लेखनीय है कि प्रार्थिनी डाक्टर नंदनी जागेटिया ने अपने अधिवक्ता डीपी शर्मा के माध्यम से राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिकरण के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया कि विपक्षी संस्थान के द्वारा ग्रेच्युटी तथा अमानत राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा उल्लेखनीय  प्रार्थिनी की नियुक्तिव्याख्याता हिंदी के पद पर 19 दिसंबर 2005 को हुई थी तथा प्रार्थी ने दिनांक 29 जनवरी 2011 को त्यागपत्र दे दिया प्रार्थी की अधिवक्ता डीपी शर्मा का तर्क था कि प्रार्थी कर्मचारी की परिभाषा में आती है  तथा विपक्षी संस्थान पेमेंट आफ ग्रेच्युटी अधिनियम के अनुसार संस्थान की परिभाषा में आते हैं अतः प्रार्थिनी ग्रेच्युटी प्राप्त करने के  अधिकारी है उन्होंने अपने तर्कों के संबंध में बिरला इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय भी प्रस्तुत किया विपक्षी संस्थान की तरफ से तक दिया गया कि क्योंकि संस्था गैर अनूदित हैअतः ग्रेच्युटी प्राप्त करने का अधिकार नहीं है तथा यह भी तर्क दिया गया कि यदि कोई मामला बनता है तो ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के तहत सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें प्रार्थी के अधिवक्ता का तर्क था कि ग्रेच्युटी संबंधी विवाद है सेवा शर्तों के संबंध में विवाद की श्रेणी में आता है अतः माननीय अधिकरण इस मामले को निर्णाय कर सकती है मामले की सुनवाई के पश्चात उक्त आदेश पारित किया

error: Content is protected !!