अजमेर डेयरी के राज्य सरकार से बकाया 87 करोड़ रूपये की राशि का शीघ्र भुगतान करवाया जायेगा- राज्यपाल

राज्यपाल महोदय जनवरी माह में सहकारी क्षेत्र की महिलाओं के महासहकार सम्मेलन में जनवरी में आयोजित होने पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे, इस दौरान अजमेर डेयरी के नये आधुनिक प्लांट का भी विजिट करने का आश्वासन दिया।
दिनांक 29 नवम्बर, 2025
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी ने महामहीम राज्यपाल महोदय से जयपुर में मुलाकत कर उनके द्वारा अजमेर डेयरी के अधिवेशन में दिनांक 14 नवम्बर को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने पर आभार व्यक्त किया साथ ही उनके द्वारा किये गये सम्बोधन से जिले के पशुपालको, विशेष तौर से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
महामहीम राज्यपाल महोदय द्वारा अजमेर डेयरी की राज्य सरकार में बकाया राशि के सम्बन्ध में चौधरी से विस्तार से जानकारी ली, चौधरी ने अवगत कराया की अजमेर डेयरी द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर 55 करोड़ रूपये की राशि मीड-डे-मील योजना एवं 16 करोड़ रूपये की राशि आंगनबाड़ी की अमृत योजना में मिल्क पाउडर दिया गया एवं माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर के मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना की लगभग 16 करोड़ रूपये की राशि बकाया चल रही है।
इस प्रकार केवल अजमेर डेयरी के ही लगभग 87 करोड़ रूपये की राशि बकाया चल रही है। हमे दुग्ध उत्पादको को भुगतान करने के लिये बैंको से 8 से 9 प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेकर दुग्ध का भुगतान करना पड़ रहा है। इस पर माननीय महामहीम राज्यपाल महोदय ने आश्वासन दिया है की मैं राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से आपकी समस्या पर बातचीत करके शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगा।

error: Content is protected !!