शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सचिन पायलट से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। श्री सचिन पायलट ने डॉ. जयपाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अजमेर शहर कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा। यह जानकारी शहर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी ने दी है।