वीरांगनाओं के ओजस्वी स्वरों से गूंजा नाट्यवृंद का पटल
अजमेर/ कला साहित्य के प्रति समर्पित संस्था नाट्यवृंद द्वारा शनिवार 29 नवंबर को ‘वीरांगनाओं का उद्घोष ‘ अभिनय प्रतियोगिता का अनूठा आयोजन आभासी पटल पर किया। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि महिला कलाकारों के लिए हुए इस विशेष कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अल्पज्ञात वीरांगनाओं वेलु नाचियार, कनकलता बरूआ, प्रीतिलता वादेदार, उदा देवी पासी, रानी अब्बक्का चौटा, तारा रानी श्रीवास्तव, रानी गाईदिन्ल्यू, मतांगिनी हाजरा आदि के बलिदान को उकेरने वाले संवादों की प्रस्तुति वीडियो के माध्यम से की गई। सह संयोजक डॉ पूनम पांडे व संदीप पांडे के अनुसार प्रतियोगिता में राजस्थान और उत्तराखंड की 11 से 78 वर्ष की 26 महिला कलाकारों ने शौर्य भाव को अभिनीत किया गया। इसमें पुष्पा शर्मा, मुग्धा, दीक्षा, दीपशिखा, सुमन शर्मा, पुष्पा भट्ट, भावना, अंजू अग्रवाल, पावनी, पूर्णिमा, रेखा भाटिया, श्वेता वर्मा, शुभदा, सुधा मित्तल, मासूम, प्रियंका, पुष्पा क्षेत्रपाल, छाया शर्मा, आकांक्षा, आरोही, दिव्यांशी, नेहा आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा एक वृहद कार्यक्रम में इन सभी की मंचीय प्रस्तुतियां भी होंगी।