अजमेर 01 दिसम्बर – अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर डॉक्टर द्रोपती कोली द्वारा अपने निवास कार्यालय पर कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम पश्चात कांग्रेस संगठन द्वारा अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त डॉक्टर राजकुमार जयपाल को नियुक्त किए जाने पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. द्रोपदी कोली द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें साफा पहनाया तत्पष्चात् दोनों ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा उनका सम्मान किया गया उसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा फूल मालाओं से डॉ. साहब का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि लंबे समय बाद कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुझ पर अध्यक्ष के विश्वास की माला डाली है उसमें कार्यकर्ताओं के बल पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं सभी वर्गों समुदाय गुटों को साथ लेकर एक मजबूत कांग्रेस खड़ी कर हम अजमेर में कांग्रेस का मेयर बनाने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। मैं सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके सुझाव सहयोग की अपेक्षा करता हूं। मैं और डॉ. द्रोपदी कोली एक ही है। हम दोनों शहर में मिलकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। हम दोनों के पहले से ही तय था कि चाहे में अध्यक्ष बनू चाहे वह बने दोनों कांग्रेस को एक जूट होकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
डॉ द्रोपदी कोली ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा की लंबे समय बाद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक वर्तमान अध्यक्ष की दरकार थी जिस पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की मांग पर पूरा किया गया है। पार्टी ने अपना काम पूरा कर दिया अब कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह एक मत और एक जुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने में जुट जाए। जयपाल और हम सब मिलकर कांग्रेस को ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम करेंगे। आम कार्यकर्ता नए उत्साह और उमंग के साथ पार्टी के लिए काम करेगा। साथ ही वर्तमान में एस.आई.र में सभी बूथो पर सक्रियता के साथ वास्तविक मतदाताओं के नाम रखना एवं नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य गंभीरतापूर्वक करेगा। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कांग्रेस हाई कमान इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉक्टर जयपाल के साथ पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, फखरे मोईन, संजीव खींची, अमित गर्ग, कमल का भी स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धौललखेड़िया, मुकेश पंवार, पुष्प राजोरिया, मंडल अध्यक्ष विनोद नकवाल, कौशल चित्तौड़िया, मनीष सेन, राकेश चौहान, पिन्टू बोहरा सहित अशोक शर्मा, हरिप्रसाद जाटव, लेखराज, पूरन सिंह, मुकेश सबलानिया, अशोक झाला, विष्णु गौड, चंद्रप्रकाश मेहरा, बुद्धन जेदीया, विनोद सवासिया, शमसुद्दीन, दिनेश कुमार, राजेश गोरा, पूरनसिंह राठौर, सतीश जाटव, चंद्रेश सोनिया, चंदू पालीवाल, कमलजीत सिंह सेठी, मनमोहन मिश्रा, नीलम जैन, रवि कंजर, राजेंद्र टाक, मुकेश टेलर, हरीश कुमार, अनिल शर्मा, कशिश वायला, गुरुवक्ष लबाना, जितेंद्र भाटी, दयाशंकर कश्यप, दिलीप कुमार, दीपक यादव, बजरंग सेन, अर्जुन सिंह सोलंकी, कमलजीत सेठी इत्यादि मौजूद थे। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धौलखेड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष
मो. 9351329069