अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शहर की समस्याओं के समाधान की मांग की

अजमेर, 4 दिसंबर 2025: अजमेर शहर व्यापार महासंघ के शिष्टमंडल ने आज जिला कलेक्टर लोकबंधु से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु उनसे मुलाकात की। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर शीघ्र कार्रवाई और समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया।
महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि विशेष रूप से निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की भुजा की समस्या पर ध्यान दिलाया। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने सुझाव दिया कि नसिया के पास की भुजा की एक तरफ की दूरसंचार विभाग की दीवार को पीछे सरकाकर रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाए। इसके साथ ही, केसर गंज मार्टिंडल ब्रिज से पहले उतारी गई भुजा को मोइनिया इस्लामिया स्कूल के पास स्थानांतरित किया जाए और खाईलैंड में उतारी गई भुजा को मित्तल मॉल से पहले उतारकर एलिवेटेड रोड को अधिक सुविधाजनक बनाया जाए।
महासंघ ने इसके अतिरिक्त शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, आपराधिक तत्वों की धरपकड़ बढ़ाने और रात्रि कालीन पुलिस गश्त सशक्त करने की भी मांग की। मुलाकात करने वालों में किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्रसिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, अतुल ढिलवारी, संपत कोठारी,  विजय पांड्या, अमित डाणी आदि थे।
सीए विकास अग्रवाल 
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ 
मो: 9829535678
error: Content is protected !!